Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

11:07 PM Apr 27, 2022 IST | Desk Team

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सुरक्षाबलों ने इलाके की घेरेबंदी शुरू की 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।
जैश ए  मोहम्मद के तीन आतंकवादियों कि छिपे होने की आशंका 
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि घेराबंदी में जैश ए मोहम्मद के दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।
कुमार ने ट्वीट कर बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया। उन्होंने कहा कि फंसे हुए आतंकवादियों को जल्दी ही मार गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को वहां से हटाने के लिए अभियान को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।
 
Advertisement
Next Article