For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

झांड़ फूंक के चक्कर में एक युवक की मौत दूसरे की गयी आंखों की रोशनी, गंभीर हालत में रेफर

पंजाब केसरी: कैमूर जिले के दो जगह पर सर्पदंश की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक की आंखों की रोशनी जाने के बाद उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सांप काटने के बाद इलाज की जगह झाडफूंक के चक्कर में फंसने से शुक्रवार को दु

12:42 AM Aug 29, 2022 IST | Desk Team

पंजाब केसरी: कैमूर जिले के दो जगह पर सर्पदंश की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक की आंखों की रोशनी जाने के बाद उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सांप काटने के बाद इलाज की जगह झाडफूंक के चक्कर में फंसने से शुक्रवार को दु

झांड़ फूंक के चक्कर में एक युवक की मौत दूसरे की गयी आंखों की रोशनी  गंभीर हालत में रेफर
पंजाब केसरी: कैमूर जिले के दो जगह पर सर्पदंश की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरे युवक की आंखों की रोशनी जाने के बाद उसे गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। सांप काटने के बाद इलाज की जगह झाडफूंक के चक्कर में फंसने से शुक्रवार को दुर्गावती थाना अंतर्गत के आदर्श ग्राम नुआंव में धर्मेंद्र मुशहर का बेटा महेंद्र मुसहर की मौत हो गयी। इसके अलावे झाड़ फूंक के चक्कर में ही पड़कर रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना अंतर्गत खरेंदा गांव निवासी बिहारी बिंद के बेटे कमलेश कुमार की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार को सदर अस्पताल लाये जाने के बाद चिंताजनक स्थिति व आंखों की रौशनी जाने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये वाराणसी रेफर कर दिया गया.
Advertisement
गौरतलब है कि महेंद्र मुसहर अपने परिवार के साथ शुक्रवार की रात घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में सांप ने उसे काट लिया. घटना की जानकारी होने के बाद इलाज के लिये अस्पताल लाने के बजाय परिजन झाड फूंक कराने के लिये मोहनिया के पसपीपरा गांव ले गये। इसके महेंद्र को दुर्गावती थाना क्षेत्र के छाता करारी गांव ले गये। जहां झाडफूंक के बाद भी युवक की हालत नहीं संभली। तो शुक्रवार को परिजन उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर आये। जहां भर्ती कर युवक का इलाज किया जा रहा था। लेकिन जहर का असर पूरे शरीर में फैल जाने के चलते थोड़ी देर बाद ही युवक ने दम तोड़ दिया। इधर सर्पदंश के शिकार हुए खरेंदा गांव निवासी कमलेश कुमार को तीन दिन पहले विषैले सांप ने काट लिया था। लेकिन, उसके परिजन इलाज की जगह झाडफूंक से ठीक हो जाने को लेकर जगह जगह घूम रहे थे. तीन दिन बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में लेकर इलाज के लिए लाये। लेकिन तब तक युवक के आंखों की रौशनी जा चुकी थी और उसकी हालत भी गंभीर बन गयी तो उसे सदर अस्पताल से चिकित्सकों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×