W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

OnePlus 13R होगा OnePlus Ace 5 का रीब्रांड! लॉन्चिंग से पहले फीचर्स आउट

जनवरी 2025 में OnePlus ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 लॉन्च करेगा।

04:52 AM Dec 19, 2024 IST | Ranjan Kumar

जनवरी 2025 में OnePlus ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 लॉन्च करेगा।

oneplus 13r होगा  oneplus ace 5 का रीब्रांड  लॉन्चिंग से पहले फीचर्स आउट
Advertisement

जनवरी 2025 में OnePlus ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13 लॉन्च करेगा। इस लॉन्च इवेंट में OnePlus 13, OnePlus 13R और OnePlus Watch 3 भी शामिल हो सकते हैं। यह इवेंट 7 जनवरी को आयोजित हो सकता है। बता दें, OnePlus 13R को OnePlus Ace 5 का रीब्रांड बताया जा रहा, जो जल्द चीन में लॉन्च होगा। लॉन्चिंग से पहले नया OnePlus फोन गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर दिखा है। इसके परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा है। OnePlus 13R CPH2691 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर नजर आया। इससे पहले यह स्मार्टफोन समान मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन पर दिखा था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन ने सिंगल कोर में 2189 स्कोर और मल्टी-कोर में 6,613 स्कोर पाया है।

6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी। इसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल होगा। Adreno 750 GPU के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज रहेगी। यह एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करेगा।

50MP का मिल सकता है प्राइमरी कैमरा

कैमरे की बात करें तो रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 6000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन Nebula Noir और Astral Trail कलर्स में पेश किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×