165Hz Amoled डिस्पले, 9000MAh की बैटरी, दमदार प्रोसेसर, गेमर्स के लिए लॉन्च हुआ तगड़ा OnePlus Nord 6
OnePlus Nord 6 Review In Hindi: OnePlus ने शानदार स्मार्टफोन Nord 6 लॉन्च कर दिया है। किफायती कीमत में इस स्मार्टफोन में एआई फीचर, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्पले, 50MP Sony कैमरा के साथ ही दमदार प्रोसेसर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें कई फीचर की भरमार के साथ ही गेमिंग अनुभव को और भी बेहतर बना सकते है। अगर आप भी स्मार्टफोन लेने की सोच रहे है तो विस्तार से देखिए OnePlus Nord 6 के सभी फीचर के बारे में....
OnePlus Nord 6 Review In Hindi: OnePlus Nord 6 में कई शानदार फीचर

OnePlus Nord 6 में कई शानदार फीचर को शामिल किया गया है विस्तार से जानते है सभी फीचर के बारे में..
- Display: 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
- Battery: 9000mAh की बड़ी बैटरी 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ दी गई है।
- Camera: 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- Android Software: OxygenOS 16 सॉफ्टवेयर पर रन करता है।
9,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus Nord 6 में सबसे खास बात इसकी बड़ी बैटरी है। बता दें कि इस स्मार्टफोन में कई दिनों तक चलने वाली 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग दिया गया है। साथ ही बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे हैवी काम करने के लिए यह स्मार्टफोन बेहद कारगार साबित होगा।
OnePlus Nord 6 Price In India: स्मार्टफोन की कीमत

इस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है और यह 9 अप्रैल को सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो दो वेरिएंट में यह स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है।
- 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹38,999 रुपये रखी गई है।
- 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 रुपये रखी गई है।
ALSO READ: Pixel 11 सीरीज कब होगी लॉन्च? लीक जानकारी ने उठाया पर्दा, शानदार फीचर के साथ मिलेगा प्रीमियम डिजाइन
Join Channel