Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

शुगर और कैंसर जैसी बिमारियों के खतरे को दूर करेगी सिरके वाली प्याज

02:43 PM May 01, 2024 IST | Yogita Tyagi

दोस्तों जब आप किसी ढाबे में या होटल में खाना खाने के लिए जाते हो उस दौरान खाने के साथ आपको सिरके वाली प्याज परोसी जाती हैं। सिरके वाली प्याज से खाने का टेस्ट बहुत बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने के साथ परोसी जाने वाली सिरके के ये प्याज आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होती है। प्याज और सिरके में बहुत अधिक गुण पाए जाते हैं इनको साथ में मिलाकर खाने से आप कई तरह की बिमारियों में लाभ पा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से बिमारियों में प्याज खाने से आपको फायदा मिलेगा।

पाचन शक्ति रहती है मज़बूत

Advertisement

सिरके वाली लाल प्याज को खाने से पाचन शक्ति मज़बूत होती है। लाल प्याज में प्रोबायोटिक्स, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं और जब यह सिरके में डाली जाती है तो इनकी मात्रा इसमें अधिक हो जाती है। इससे पाचन शक्ति मज़बूत रहती है।

ब्लड शुगर में होगा आराम

लाल सिरके वाली प्याज खाने से ब्लड शुगर में आराम मिलता है। क्योंकि लाल प्याज में एलिल प्रोपाइल डाइसल्फाइड मौजूद होता है जिससे शरीर में इन्सुलिन बनता है और ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। दूसरी तरफ सिरका भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। यदि इन दोनों चीजों का सेवन साथ में किया जाता है तो इससे शुगर वाले मरीज को बहुत आराम मिलता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को करेगा दूर

लाल सिरके वाली प्याज को खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल से मुक्ति मिलती है। यह शरीर में बनने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को रोककर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। रिसर्च के मुताबिक सिरके वाली प्याज का प्रतिदिन सेवन करने से कम से कम 30% गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

नहीं होता है कैंसर का खतरा

सिरके वाली लाल प्याज को खाने से कैंसर होने का खतरा भी बहुत हद तक कम हो जाता है। सबसे ज्यादा यह प्याज प्रोस्टेट कैंसर, पेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है। इसलिए सिरके वाली प्याज को खाना सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा माना जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article