For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महिला डॉक्टर को Online Shopping में 300 रुपये की Lipstick के लिए लगा 1 लाख रुपये का चूना

09:54 AM Nov 21, 2023 IST | Nidhi Kasana
महिला डॉक्टर को online shopping में 300 रुपये की lipstick के लिए लगा 1 लाख रुपये का चूना

Online Shopping Fraud का एक नया मामला सामने आया है। अकाउंट से पहले 95 हजार और फिर 5000 रुपये कट गए। लिंक के जरिये हुआ महिला का बैंक अकाउंट खली ।

  • Online Shopping धोखाधड़ी के मामलो में बढ़त
  • महिला डॉक्टर के साथ ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल पर scam
  • बैंक खाते से 95 हजार रुपये कटेOnline Shopping Fraud

नवी मुंबई की एक महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन एक ई-कॉमर्स पोर्टल से 300 रुपये की लिपस्टिक ऑर्डर की थी । कुछ दिनों बाद उन्हें एक मैसेज आया कि उनका सामान पहुंच गया है, लेकिन जब उन्होंने सामान मांगा तो उन्हें नहीं मिला। कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि उनका ऑर्डर रोक दिया गया है और दो रुपये भेजने पर ही ऑर्डर भेजा जाएगा। Online Shopping Fraudमहिला डॉक्टर ने दो रुपये भेजने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें एक वेब लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर उन्हें अपना पता और बैंक डिटेल भरने के लिए कहा गया। इसके बाद उन्हें भीम यूपीआई लिंक बनाने के लिए कहा गया। महिला डॉक्टर ने यह सब किया और कंपनी को विश्वास दिलाया कि अब उनका सामान भेज दिया जाएगा।Online Shopping Fraud

कुछ ही दिनों बाद महिला डॉक्टर के बैंक खाते से 95 हजार रुपये कट गए. फिर कुछ ही घंटों बाद 5000 रुपये और कट गए। महिला डॉक्टर को समझ आ गया कि वह ठगी का शिकार हो गई हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nidhi Kasana

View all posts

Advertisement
×