W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केवल भाजपा दे सकती है स्थिर और विकास उन्मुख सरकार : मनोज तिवारी

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोग बुद्धिमानी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

04:28 PM Dec 13, 2019 IST | Shera Rajput

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोग बुद्धिमानी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

केवल भाजपा दे सकती है स्थिर और विकास उन्मुख सरकार   मनोज तिवारी
Advertisement
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने आज दावा किया कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोग बुद्धिमानी से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
Advertisement
श्री तिवारी ने यहां जरमुंडी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही स्थिर और विकास उन्मुख सरकार बना सकती है इसलिए झारखंड के लोगों को मतदान करने से पहले इस पर एक बार जरूर सोचना चाहिए।
Advertisement
Advertisement
उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए केन्द्र और झारखंड सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिन्हें यहां लागू की जा रही हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं होने की वजह से केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना वहां लागू नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और झारखंड में भाजपा की सरकार होने की वजह से ही राज्य में विकास गति काफी तेज है।
श्री तिवारी ने कहा कि लोगों को फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करने वाली कांग्रेस जैसी पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत है।
उन्होंने नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर अल्पसंख्यकों की आशंका पर कहा कि देश के विभाजन के समय पाकिस्तान में उसकी आबादी का 23 प्रतिशत हिंदू थे जबकि भारत में मुसलमानों की आबादी नौ प्रतिशत थी लेकिन मौजूदा समय में पाकिस्तान में हिंदुओं की जनसंख्या महज तीन प्रतिशत बची है जबकि सुरक्षित होने के कारण भारत में मुसलमानों की आबादी बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है।
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार वर्ष 2022 तक सभी को पक्के मकान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले जब वह झारखंड आते थे तो उन्हें भारी सुरक्षा दी जाती थी लेकिन अब भटके युवओं के समाज की मुख्यधारा में लौटने से पहले जैसी स्थित नहीं है।
इस मौके पर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे भी उपस्थित थे। जरमुंडी समेत 16 विधानसभा सीटों पर पांचवें एवं अंतिम चरण में 20 दिसंबर 2019 को मतदान होना है।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×