W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra Election Result: 'मेरा बेटा ही बनेगा सीएम'...जानिए देवेंद्र फडणनीस और उनकी मां ने क्या कहा

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। गठबंधन ऐतिहासिक जीत के करीब है। इस दौरान निवर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एक हैं तो सेफ हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।

10:35 AM Nov 23, 2024 IST | Ranjan Kumar

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र चुनाव में महायुति गठबंधन की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। गठबंधन ऐतिहासिक जीत के करीब है। इस दौरान निवर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि एक हैं तो सेफ हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।

maharashtra election result   मेरा बेटा ही बनेगा सीएम    जानिए देवेंद्र फडणनीस और उनकी मां ने क्या कहा
Advertisement

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति की सरकार बनना तय है। निवर्तमान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणनीस ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे बताते हैं कि यह राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करता है। जनता ने उनके नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ को सिद्ध किया है। राष्ट्रीय विचारों के लिए लड़ने वाली पार्टी को जनता ने मत दिया है। लाड़की बहनों का धन्यवाद।

मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया है: सरिता

देवेंद्र फडणनीस ने कहा कि यह एकनाथ शिंदे, अजित पवार और हमलोगों की एकजुटता की जीत है। पूरे महायुति की जीत है। वहीं, देवेंद्र फडणवीस की मां सरिता फडणवीस ने बेटे को आशीर्वाद दिया है। मां सरिता ने कहा, यह एक बड़ा दिन है, क्योंकि मेरा बेटा राज्य में बड़ा नेता बन गया है। वह 24 घंटे सातों दिन कड़ी मेहनत कर रहे थे। बेशक, वह मुख्यमंत्री बनेंगे। लाडली बहनों का भी आशीर्वाद मिला है।

बहुमत से काफी आगे निकल चुकी है महायुति

बता दें, महायुति बहुमत से काफी ज्यादा आगे निकल चुकी है। अब राज्य में महायुति की ही सरकार बनने वाली है। इस जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक तरफ राहुल नार्वेकर ने महायुति को बधाई दी है। खबर यह भी है कि देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया सीएम बनाया जा सकता है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×