Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के नीतियां ही देश को सम्पन्न और सुखद बनायेगा: लोजपा रामविलास

आज लोजपा(रा) के राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह आयोजित किया गया।

03:20 AM Oct 03, 2022 IST | Desk Team

आज लोजपा(रा) के राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह आयोजित किया गया।

आज लोजपा(रा) के राज्य कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती समारोह आयोजित किया गया।
Advertisement
समारोह में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के तैल्यचित्र पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरूण कुमार, वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानन्द शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, नंदकिशोर यादव, प्रो. विधान चन्द्र भारती, हसन एजाजी हासमी, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश भारती सहित अनेकों नेताओं ने माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अरूण कुमार एवं डॉ. सत्यानन्द शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के नीतियों से ही देश सम्पन्न और खुशहाल बनाया जा सकता है। आगे इन नेताओं ने कहा कि गांधी के स्वराज के सुख को गांव और गरीबों तक पहुंचाने का लक्ष्य है लोजपा(रा) का। हमारे नेता आदरणीय श्री चिराग पासवान जी का मानना है कि गांव और गरीब जब तक आत्मस्वालंवि नहीं होगा तब तक विकसित भारत का निर्माण नहीं हो सकता है।
महात्मा गांधी ने जिस स्वराज की कल्पना किया था वह मुठ्ठीभर लोगों के बीच कैद होकर रह गया है। 85 प्रतिशत लोग आज भी गुलामी से बददतर जीवन जी रहे है। इसे गांव, गरीब मजलूम वंचितों के झोपड़ियों तक पहुंचाने का काम करना ही गांधी और शास्त्री जी की सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बराबर होगा। इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने दी।
Advertisement
Next Article