For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Operation Sindhu: भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी फ्लाइट, लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

ऑपरेशन सिंधु के तहत तीसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची

11:34 AM Jun 21, 2025 IST | IANS

ऑपरेशन सिंधु के तहत तीसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची

operation sindhu  भारतीयों को लेकर वापस लौटी तीसरी फ्लाइट  लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से 290 भारतीयों को लेकर तीसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची। इनमें 190 जम्मू-कश्मीर के लोग थे। सभी ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के सचिव ने बताया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

ईरान से शनिवार को ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत तीसरी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची, जिसमें 290 भारतीय थे। इनमें 190 जम्मू कश्मीर के लोग थे। सभी अपने देश वापस लौटकर बहुत खुश हैं। इन लोगों ने ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के साथ भारत सरकार का आभार जताया है। विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी और ओआईए) अरुण कुमार चटर्जी ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “विदेश में भारतीय नागरिकों की सेफ्टी, सिक्योरिटी और वेलफेयर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में दो दिन पहले ‘ऑपरेशन सिंधु’ की शुरुआत की गई थी। इस फ्लाइट में तेहरान से 290 यात्री लौटे हैं। हम ईरान की सरकार के साथ-साथ आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने हमारे नागरिकों को विशेष फ्लाइट्स के जरिए ईरान से आने-जाने में सुविधा प्रदान की।”

उन्होंने आगे कहा, “अभी जो फ्लाइट लैंड की है, इसमें 290 यात्री थे। इनमें 190 जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से थे। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक राज्यों से भी लोग थे। इसलिए उनकी मुस्कान ही हम सभी के लिए सबसे बड़ा इनाम थी।” अरुण कुमार चटर्जी ने आगे बताया, “ऑपरेशन सिंधु के तहत इजरायल में मौजूद भारतीय नागरिकों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है। इसलिए एक बार जब नागरिक वहां रजिस्ट्रेशन करा लेंगे, तो हम उनके लिए स्पेशल इवैक्युएशन फ्लाइट की व्यवस्था करेंगे, जिसके लिए विभिन्न एयरलाइन्स के साथ काम किया जा रहा है। ‘ऑपरेशन सिंधु’ अभी शुरू हुआ है। इसे अभी दो दिन ही हुए हैं। आज तीसरा दिन है, इसलिए निश्चिंत रहें। कई फ्लाइट्स आएंगी और इन देशों से हमारे नागरिकों को वापस लाएंगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी सलामती के साथ-साथ उनकी भलाई का भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ध्यान रखा जाए।”

अपने वतन वापस लौटीं एलिया वतूल ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “ईरान में हमें भारत सरकार की ओर से फाइव स्टार होटल मिला। एक डर था। हमें पता नहीं था कि अगले पल क्या हो जाएगा, लेकिन हमें पता था कि भारत सरकार को हमारी फिक्र है। हमें पता था कि हम सही सलामत अपने देश आएंगे।” भारत लौटे मौलाना सैय्यद मोहम्मद सईद ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “ईरान में जंग के हालात हैं, लेकिन वहां के लोगों ने भी काफी सहयोग किया। हमारे दूतावास और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बहुत सपोर्ट किया है। दूतावास ने हमें तुरंत सेफ जोन में पहुंचाया और हमारे लिए फ्लाइट उपलब्ध करवाई। हमें नहीं पता कि हम अपने प्रधानमंत्री का किस तरह शुक्रिया अदा करें। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।”

इजरायल ने 60 लड़ाकू जेट से ईरान में मचाई तबाही, परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

भारत लौटे एक अन्य नागरिक ने बताया, “हमारी 13 जून की शाम की फ्लाइट थी, लेकिन सुबह हालात खराब हो गए। इसके बाद भारतीय सरकार ने बेहतरीन इंतजाम किए। हमारे लिए बेहतरीन होटल उपलब्ध करवाया, रहने-खाने का इंतजाम करवाया और हमें सुरक्षित अपने देश वापस पहुंचाया। हम इसके लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×