W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Operation Sindoor: भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिक पाएगा Pakistan, कांग्रेस के इस नेता का बड़ा दावा

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ताकत पर कांग्रेस का बयान

12:10 PM May 08, 2025 IST | Shivangi Shandilya

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ताकत पर कांग्रेस का बयान

operation sindoor  भारत के सामने 4 दिन भी नहीं टिक पाएगा pakistan  कांग्रेस के इस नेता का बड़ा दावा
Advertisement

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दावा किया है कि पाकिस्तान भारत के सामने युद्ध में सिर्फ चार दिनों तक टिक पाएगा। पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था और सेना की आपूर्ति समस्याओं के चलते उसकी हार निश्चित है। पाकिस्तान आईएमएफ और बाहरी कर्जदाताओं पर निर्भर है, जो जरूरत पड़ने पर उसे फंडिंग मुहैया कराते हैं। लेकिन युद्ध की स्थिति में यह संतुलन पूरी तरह से बिगड़ सकता है।

अगर युद्ध हुआ तो भारत के सामने महज चार दिनों तक नहीं टिक पाएगा पाकिस्तान, पाकिस्तान की हार के साथ खत्म हो जाएगा। यह आकलन हम आप नहीं बल्कि कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का दावा है। उन्होंने पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा है कि अगर युद्ध हुआ तो उसकी सेना 4 दिन भी नहीं टिक पाएगी और लड़ाई खत्म हो जाएगी।

शशि थरूर का दावा

बता दें कि आपको या हमें इनका दावा पुख्ता नहीं लग रहा हो मगर सच तो यह है कि पाकिस्तान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था, ईंधन की कमी से जूझ रही सेना और आपूर्ति श्रृंखला में बढ़ती समस्याओं के कारण पाकिस्तान की तस्वीर कहीं अधिक भयावह और चिंताजनक नजर आती है। पाकिस्तान की सेना कथित तौर पर ईंधन, तेल से लेकर राशन तक की भारी कमी से जूझ रहा है।

भारत को दे रहा गीदड़भभकियां

हालात ये हैं कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत को धमकाने के लिए सैन्य अभ्यास जोरों पर शुरू कर दिया था, लेकिन कमजोर सप्लाई चेन के चलते भारत के हवाई हमले से पहले ही इनमें कमी कर दी गई। इस बीच बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट में स्वतंत्र विश्लेषकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि अगर मौजूदा हालात में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो पाकिस्तान का ईंधन और गोला-बारूद का भंडार सिर्फ 3 से 4 दिन तक ही चलेगा।

पाक में आर्थिक संकट

बता दें कि कंगाल पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसका अंदाजा देश भर पार भारी भरकम कर्ज के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान पर 131 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी कर्ज में डूबा हुआ है। यह कर्ज पाकिस्तान की जीडीपी का करीब 42 फीसदी बताया जा रहा है। पाकिस्तान आईएमएफ और बाहरी कर्जदाताओं पर निर्भर है, जो जरूरत पड़ने पर उसे फंडिंग मुहैया कराते हैं। लेकिन युद्ध की स्थिति में यह संतुलन पूरी तरह से बिगड़ सकता है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×