W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Oppo F25 Pro 5G की सेल शुरू, मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स

03:12 PM Mar 07, 2024 IST | Vrishti Tyagi
oppo f25 pro 5g की सेल शुरू  मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स
Advertisement

Oppo F25 Pro 5G: Oppo ने फरवरी के आखरी दिन अपने मिड रेंज फोन  OPPO F25 Pro को लॉन्च किया था।  फोन  के लॉन्च के साथ ही कंपनी ने स्मार्टफोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया था। अब इस फोन की सेल शुरू भी हो गई है। हम यहाँ इस फोन से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी देंगे। इसके फोन का प्राइस इस पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स की जानकारी भी बताएंगे।

OPPO F25 Pro 5G की कीमत

अगर फोन की कीमत की बात करें तो यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है।वहीं फोन के 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 25,999 रुपये तय की गई है। इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे -लावा रेड और ओसियन ब्लू।

मिलेंगे ये ऑफर्स

अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए एसबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीबी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, बजाज फाइनेंस बैंक और टीवीएस क्रेडिट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ट्रांजैक्शन पर 10% तक इस्टैंट कैशबैक का लाभ पा सकते हैं। इसके अलावा आप 9 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी अवेलेबल  है , जिसके लिए आप जीरो डाउनपेमेंट वाली EMI को भी चुन सकते हैं।

इसके साथ ही खरीदारों को 180 दिन का स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान फ्री  मिलता है। इसके लिए उन्हें माई ओप्पो ऐप में अपने डिवाइस को रजिस्टर करके प्लेस्टेशन जीतने का भी मौका मिलेगा।

OPPO F25 Pro के स्पेसिफिकेशन

 

  • फोन में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के वेरिएंट पेश किए जा सकते हैं।
  • स्टोरेज को 2TB तक एक्सपेंडेबल बताया गया है। Android 14 ओएस के साथ यह फोन ColorOS 14.0 की स्किन पर रन करेगा।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट दिया गया है।
  • कलर ऑप्शंस में Lava Red और Ocean Blue देखने को मिलेंगे।
  • Oppo F25 Pro 5G बैटरी कैपिसिटी के मामले में 5000mAh क्षमता के साथ आएगा।
  • फोन के साथ 67W SUPERVOOC चार्जिंग फीचर भी है। साथ में IP65 रेटिंग भी है।
  • इसके डाइमेंशन 16.16x7.47x0.75cm हैं। फोन केवल 177 ग्राम वजन का बताया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Vrishti Tyagi

View all posts

Advertisement
×