'7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और दमदार फीचर्स...', सामने आई Oppo F31 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट
Oppo F31 Kab Launch Hoga: ओप्पो भारत में अपनी नई F31 सीरीज़ को जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि इस नई सीरीज़ को 15 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज़ ओप्पो की पिछली F29 सीरीज़ का नया वर्जन होगी।
Oppo F31 Kab Launch Hoga: कौन-कौन से मॉडल होंगे शामिल?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार ओप्पो तीन स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है:
- Oppo F31 5G
- Oppo F31 Pro 5G
- Oppo F31 Pro 5G
कंपनी ने इस सीरीज़ को "Durable Champion" के नाम से प्रमोट किया है, जिससे साफ है कि इस बार फोन की मजबूती और टिकाऊपन पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है।
Oppo F31 Price in India: संभावित कीमतें
Oppo F31 सीरीज़ की कीमतों को लेकर कई जानकारी सामने आई हैं:
- Oppo F31 5G की कीमत 20,000 रुपए से कम हो सकती है।
- F31 Pro 5G की कीमत लगभग 30,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
- F31 Pro 5G की कीमत 35,000 रुपए तक हो सकती है।
ध्यान दें कि पिछली F29 सीरीज़ में "Pro " मॉडल नहीं था, इसलिए यह एक नया एडिशन माना जा रहा है।
Oppo F31 Features: दमदार फीचर्स की उम्मीद
डिजाइन और मजबूती
फोन की सबसे खास बात इसका मजबूत डिजाइन हो सकता है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह सीरीज़ IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आ सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगी।
Oppo F31 Camera: कैमरा सेटअप
रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32MP सेल्फी कैमरा होने की उम्मीद है।
Oppo F31 : बैटरी
इन स्मार्टफोन्स में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो लंबे समय तक चलेगी।
Oppo F31 : कलर ऑप्शन और डिजाइन
हर मॉडल में अलग-अलग रंग और डिजाइन होंगे:
- Oppo F31 5G – स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल के साथ, रंग: नीला, हरा और लाल।
- F31 Pro 5G – सेंटर में स्क्वायर कैमरा सेटअप, रंग: गोल्ड और ग्रे।
- F31 Pro 5G – गोल सेंटर्ड कैमरा मॉड्यूल, रंग: ब्लू, पिंक और व्हाइट।
किन स्मार्टफोन्स से होगी टक्कर?
यह सीरीज़ सीधे तौर पर मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट को टारगेट करेगी। इसका मुकाबला इन फोनों से होगा:
- Realme P4 Pro 5G
- Vivo T4 Pro
- Motorola G86 Power
- OnePlus Nord सीरीज
- Samsung Galaxy M सीरीज
क्यों खास है यह सीरीज?
Opp F31 Series उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो मजबूत, स्टाइलिश और फीचर्स से भरपूर फोन चाहते हैं। इसकी कुछ खास बातें:
- बड़ी बैटरी (7000mAh)
- शानदार कैमरा (50MP 32MP)
- Water & Dust Resistant डिजाइन
- 120Hz AMOLED डिस्प्ले (संभावित)
बता दें कि फोन से जुड़ी सभी पुख्ता जानकारी 15 सितंबर को लॉन्च इवेंट के बाद सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: Apple Event 2025: कल होंगे बड़े ऐलान, iPhone 17 Series से Watch Series 11 तक, जानें कैसे देखे Live Event