For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा OPPO Find X8, जानें इसके खासियत

OPPO Find X8 सीरीज जल्द भारतीय बाजार में, जानें फीचर्स और कीमत

03:31 AM Nov 03, 2024 IST | Pannelal Gupta

OPPO Find X8 सीरीज जल्द भारतीय बाजार में, जानें फीचर्स और कीमत

मार्केट में धमाल मचाने आ रहा oppo find x8  जानें इसके खासियत

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज ‘Find X8’ सीरीज को चीन में लॉन्च किया है।

इसके तहत OPPO Find X8 और OPPO Find X8 Pro लाए गए हैं जो अब जल्द ही भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होने वाले हैं।

ओपो फाइंड एक्स8 स्मार्टफोन में 6.59-इंच की टियामा OLED डिस्प्ले जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500nits ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।

इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया गया है। फोन में LPDDR5x RAM + 1TB UFS 4.0 Storage तकनीक मिलती है।

प्रोसेसिंग के लिए इसमें भी MediaTek Dimensity 9400 मिलता है जो 3.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

यह स्मार्टफोन LPDDR5x RAM + 1TB UFS 4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

इसमें 50MP LYT-700 मेन सेंसर +50MP Samsung JN5 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस +50MP LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ 32MP Selfie Sony MX615 सेंसर मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Oppo Find X8 स्मार्टफोन में 5,630mAh बैटरी और चार्ज के लिए 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग मिलता है।

चाइना में Find X8 की कीमत करीब 49,500 रुपये से शुरू होकर 64,900 रुपये और Find X8 Pro की कीमत करीब 62,500 रुपये से 76,900 रुपये तक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
×