For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Oppo Watch X: 100 घंटे की बैटरी पावर के साथ लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच

04:17 PM Mar 01, 2024 IST | Nisha Pathak
oppo watch x  100 घंटे की बैटरी पावर के साथ लॉन्च हुई ये स्मार्टवॉच

Oppo Watch X: ओपो ने अपने यूजर्स के लिए Oppo Watch X को लॉन्च किया है। इस वॉच केबहुत से फीचर्स इसे वाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं। Oppo Watch X को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। कहा जा रहा कि यह स्मार्टवॉच वनप्लस वॉच 2 के समान है जिसने MWC 2024 में पेश किया गया था। इस फोन में एक बड़ा डिस्प्ले होने के साथ-साथ लंबी बैटरी भी मिलती है। इसके अलावा फोन में 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

Oppo Watch X का प्राइज

कीमत की बात करें तो मलेशिया में इस डिवाइस की कीमत RM 1,399 यानी लगभग 24373 रुपये है। आपको बता दें कि कंपनी इस पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। हालांकि अभी तक इस डिवाइस के अन्य बाजारों में लॉन्च होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि उम्मीद है कि ये स्मार्टवॉच मार्च में चीन में लॉन्च हो सकती है।

Oppo Watch X के स्पेसिफिकेशंस

  • ये वॉच एक गोलाकार डिजाइन और एक पॉलिश स्टेनलेस स्टील केस के साथ आती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और सैफायर क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
  • यह डिवाइस ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD 810H प्रमाणित भी है और यह 50 मीटर तक IP68-रेटेड वॉटर रजिस्टेंट भी है।
  • प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन W5 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आती है, जिसे 2GB रैम और 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
  • वॉच एक्स में गूगल असिस्टेंट, गूगल वॉलेट, गूगल मैप्स, कैलेंडर, फोन और मैसेज नोटिफिकेशन, ब्लूटूथ कॉलिंग, कंपास जैसी सुविधाएं भी दी गई है।
  • इस डिवाइस में कई हेल्थ फीचर मिलते हैं, जिसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के साथ साथ नींद की रिकॉर्डिंग की सुविधा है। यह गहरी नींद, हल्की नींद और आरईएम को ट्रैक करता है।
  • ओप्पो वॉच एक्स में 100 से अधिक खेल ऑप्शन हैं, जिसमें दौड़ना, चलना, साइकिल चलाना, तैराकी, रोइंग मशीन और एलिप्टिकल मशीन जैसी एक्टिविटी शामिल है।
  • ओप्पो वॉच एक्स में 500mAh की बैटरी है, जो स्टैंडर्ड स्मार्ट मोड में 100 घंटे तक चलती है। इसमें एक पावर सेवर मोड भी है जो बैटरी लाइफ को 12 दिनों तक बढ़ा देता है।
  • इसके अलावा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जो केवल 10 मिनट के चार्ज के साथ 24 घंटे तक उपयोग करने देता है। इस वॉच में VOOC फ्लैश चार्ज भी है,जो 60 मिनट डिवाइस को फुल चार्ज कर देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×