W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार को चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराना चाहिए : राकेश सिंह

राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि महापौर और नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का सरकार का निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

08:19 AM Oct 11, 2019 IST | Desk Team

राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि महापौर और नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का सरकार का निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

मध्य प्रदेश सरकार को चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराना चाहिए   राकेश सिंह
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज कहा कि राज्य सरकार को महापौर और अन्य नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराना चाहिए। राकेश सिंह झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के प्रचार के सिलसिले में यहां पहुंचे थे।
Advertisement
उन्होंने मीडिया से कहा कि महापौर और नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने का सरकार का निर्णय किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराने पर खरीदफरोख्त को बढ़वा मिलेगा, जो कि उचित नहीं है। राकेश सिंह ने दावा करते हुए कहा कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत होगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। गरीबों के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×