Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकसभा की घटना पर भड़का विपक्ष, कांग्रेस ने कर डाली ये बड़ी मांग

06:33 PM Dec 13, 2023 IST | Prateek Mishra

कांग्रेस ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो व्यक्तियों के सदन में कूदने की घटना को लेकर बुधवार को कहा कि इस सुरक्षा चूक पर गृह मंत्रालय को जवाब देना चाहिए तथा संसद की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा होनी चाहिए। बता दें, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग अचानक सदन के भीतर कूद गए और 'केन' के जरिये धुआं फैला दिया। इसके तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। सदन में दोपहर करीब एक बजे शून्यकाल के दौरान यह घटना घटी।

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर पोस्ट कर कहा, ''आज संसद की सुरक्षा में जो सेंध लगी है वह एक बहुत गंभीर मामला है। हम मांग करते हैं कि गृह मंत्री जी दोनों सदनों में आ कर इस पर बयान दें।'' उन्होंने सवाल किया कि इतने बड़े सुरक्षा महकमे के बीच कैसे दो लोग अंदर आ कर 'केनस्टर' से गैस छोड़ गए?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज ही हमने 22 साल पहले हुए संसद पर हमले को, शहीद दिवस पर, जाबांज़ सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इसे पूरी गंभीरता से लेगी और हम पूरी घटना की गहन जांच की मांग करते हैं। देश की एकता और अखण्डता के लिए हम हमेशा तैयार हैं।’’

वेणुगोपाल बोले- लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी बेहद परेशान करने वाली घटना

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने X पर पोस्ट किया, ''लोकसभा की सुरक्षा में सेंधमारी बेहद परेशान करने वाली घटना है, यह भी 2001 के संसद हमले की बरसी पर हुई। मुझे ख़ुशी है कि किसी को कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई।'' उन्होंने कहा, ''संसद हमारे देश की सबसे उच्च सुरक्षा वाली इमारतों में से एक है। इतनी बड़ी सुरक्षा चूक अस्वीकार्य है। हम गृह मंत्रालय से जवाब मांगते हैं और नए संसद भवन में सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा होनी चाहिए।''

राजद ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

 

'बिना देरी किए एक्शन लें...', CM स्टालिन की मांग

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article