टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जातीय जनगणना के बहाने भाजपा को घेर रहा विपक्ष, अब अखिलेश यादव ने कह डाली ये बड़ी बात

08:37 PM Oct 13, 2023 IST | Prateek Mishra

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय हो रहा है। देश भर में जातीय जनगणना की मांग होने लगी है। हो सकता है कि चुनाव आते-आते भाजपा भी जातीय जनगणना की बात करने लगे।

शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता तभी आएगी जब जातीय जनगणना होगी। इससे सभी पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को अधिकार के साथ सम्मान भी मिलेगा। इससे सभी को समानुपातिक भागीदारी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि हम आज पिछड़े, दलित समाज को अपना हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब एक हैं। समाज में विसंगति और असमानता को दूर करने के लिए नेताजी ने फूलन देवी को संसद पहुंचाया था। भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा के षडयंत्र से बचना है। लोगों के पुश्तैनी काम छिन रहे हैं। हमारी लड़ाई लम्बी है। अब बूथ पर लड़ाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे।

 

Advertisement
Advertisement
Next Article