W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चित्रकूट जेल के अंदर गैंगस्टरों के बीच खूनी फायरिंग पर भड़का विपक्ष, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच गोली चल गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अंशु दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराज और मुकीम उर्फ काला को मार डाला।

07:22 PM May 14, 2021 IST | Ujjwal Jain

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच गोली चल गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अंशु दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराज और मुकीम उर्फ काला को मार डाला।

चित्रकूट जेल के अंदर गैंगस्टरों के बीच खूनी फायरिंग पर भड़का विपक्ष  सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट
Advertisement
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल में शुक्रवार को कैदियों के बीच गोली चल गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अंशु दीक्षित नामक बंदी ने फायरिंग कर मेराज और मुकीम उर्फ काला को मार डाला। इसके बाद पुलिस बल ने जेल के अंदर ही अंशु दीक्षित का एनकाउंटर कर दिया। वह भी पुलिस एनकांउटर में मारा गया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि जेल अधीक्षक द्वारा हमें सूचना मिली कि यहां पर एक बंदी द्वारा अपने सहबंदियों पर फायरिंग हो रही है। डीएम और जिले की पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे। देखा गया कि उक्त बंदी पर पिस्टल से हमला किया जा रहा था। मौके पर दो लोगों को गोली मार दी गयी। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। लेकिन नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिससे उसको गोली लग गयी।
Advertisement
घटना को अंजाम देने वाले का नाम अंशु दीक्षित था। वह सीतापुर जिले का रहने वाला था। उसके ऊपर आठ मुकदमें हत्या और रंगदारी के दर्ज थे। वह सुल्तानपुर से ट्रान्सफर होकर यहां आया था। अन्य अभियुक्तों में से मुकीम काला जो कि शामली का रहने वाला है। उस पर 65 मुकदमें हैं। मेराज जो कि बनारस का रहने वाला था। उस पर 3 मुकदमें थे। बांकी की जानकारी वाराणसी पुलिस से मांगी गयी है। मामले की विधिक कार्यवाही हो रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा। उस पर कार्यवाही होगी।
Advertisement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट जेल में हुए शूटआउट के मामले में डीजी जेल से रिपोर्ट मांगी है। योगी ने कहा कि अगले 6 घंटे में कमिश्नर डीके सिंह, डीआईजी के सत्यनारायण और एडीजी जेल संजीव त्रिपाठी मामले की जांच कर पूरी रिपोर्ट दें।
विपक्षी दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने जेल के अंदर फायरिंग को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा यूपी में कहीं भी किसी को ठोक सकता है। यहां पर जंगल राज चल रहा है। जेल में बंद मफिया लोगों के पास पता नहीं कहां से असलहे पहुंच जाते हैं। जेल के अंदर गैंगवार शुरू हो जाता है। यहां पर कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि जेल के अंदर हत्या होना यह दर्शाता है कि यूपी में किस तरह से अपराधिक गतिविधियां चल रही हैं। सरकार का अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×