Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतंक का समर्थन करने वाले विपक्षी दलों की होगी करारी हार : सुशील मोदी

सुशील मोदी ने औरंगाबाद शहर में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के साथ करीब दो घंटे तक रोड शो किया। यह रोड शो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा।

04:12 PM Apr 03, 2019 IST | Desk Team

सुशील मोदी ने औरंगाबाद शहर में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के साथ करीब दो घंटे तक रोड शो किया। यह रोड शो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज विपक्षी दलों पर आतंक का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दलों को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा और देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।

पीएम मोदी ने पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में रोड शो से पूर्व कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पूरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, शोषित, दलित, अति पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों और जरूरतमंदों के हित में कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है और इन योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों को सीधे पहुंच रहा है।

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है : सुशील मोदी

उप मुख्यमंत्री ने दावा किया कि बिहार में राजग के प्रत्याशी इस बार लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेंगे और सभी 40 सीटों पर विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार अधिकांश क्षेत्रों में मुकाबले से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार की ओर से औरंगाबाद के विकास के लिए विशेष रूप से ध्यान दिया गया और कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई जिसके कारण नक्सल प्रभावित इस इलाके में विकास का मार्ग प्रशस्त हो सका।

सुशील मोदी ने औरंगाबाद शहर में भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के साथ करीब दो घंटे तक रोड शो किया। यह रोड शो शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरा। इस दौरान आम लोगों ने पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और जगह जगह मोदी-मोदी के नारे लगाए।

Advertisement
Advertisement
Next Article