दिल्ली-NCR में कल घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी, फ्लाइट और ट्रेनों पर पड़ेगा असर
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह राजधानी दिल्ली के आप-पास के इलाकों में घने कोहरे की मोटी चादर देखने को मिली। कोहरे की वजह से आज विजिबिलिटी में भारी गिरावट हो सकती है, जिससे यातायात और रेल सेवाएं बाधित हो सकती है। पहाड़ों पर चल रही सर्दीली हवाओं ने दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसके चलते शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। वहीं, अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है और इससे जनजीवन पर असर पड़ सकता है। शीतलहर और कोहरे के कारण सुबह और देर रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे यातायात की गति धीमी हो गई है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है।
हिमाचल के कई हिस्सों में बर्फबारी
वहीं, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी देखने को मिली है। चमोली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और औली में बर्फ की चादर बिछ गई है। उत्तराखंड के धनौल्टी में भी मौसम सुहाना है। साथ ही हिमाचल के लाहौल स्पीती में हल्की बर्फबारी देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में 17-19 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि लाहौल-स्पीति जिले के गोंडला में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि कल्पा में 0.4 सेंटीमीटर और राजधानी शिमला में हल्की बर्फबारी हुई।
#WATCH लाहौल स्पीति (हिमाचल प्रदेश): पर्यटक स्थल सिस्सू में बर्फबारी हुई। pic.twitter.com/Xw6943rUxa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 16, 2025

Join Channel