देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाके में शीतलहर और कोहरे का कहर जारी है। हालात ये हैं कि लोग कड़ी ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के रेड अलर्ट जारी किया है। दिल्ली और यूपी में शीतलहर और कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। दिल्ली में सुबह का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। राजधानी में घने कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। देश के 15 एयरपोर्ट की उड़ानों पर इसका असर पड़ा है। करीब 6 एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच चुकी है।