For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी, 14 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं

02:07 AM Jun 13, 2025 IST | IANS

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं

उत्तर भारत में ऑरेंज अलर्ट जारी  14 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। आईएमडी के मुताबिक 13 जून की रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। साथ ही, तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 14 जून से मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री हो जाएगा।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में मौसम अब राहत के संकेत दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 13 जून की रात से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हालांकि विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 13 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, साथ ही ह्यूमिडिटी भी 67 प्रतिशत तक होगी। इस कारण दिन भर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिनभर गर्म और आर्द्र मौसम बना रहेगा, लेकिन शाम व रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना रहेगी।

बदलेगा मौसम का मिजाज

14 जून से मौसम में ठंडक घुलने लगेगी। अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री हो जाएगा। 15 जून को यह गिरावट और तेज होगी, जब अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया जाएगा। इन दिनों के लिए ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम राहत भरा रहेगा। 16 और 17 जून को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27-28 डिग्री के आसपास रहेगा। इसके साथ ही 18 और 19 जून को भी गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।

दिल्ली से बंगाल तक बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बीच आई गुड न्यूज़

इन दोनों दिन न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 37 से 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नमी की मात्रा 80-85 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। यह बारिश जहां आम लोगों को गर्मी से राहत देगी, वहीं किसानों के लिए भी यह सकारात्मक संकेत है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×