टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरमध्य प्रदेशउत्तराखंड
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Organ Trafficking: पहले फंसाया महिला को प्यार में, फिर उधेड़ ली शरीर से चमड़ी भी, ऐसे चल रहा है Online स्कैम

03:33 PM Sep 24, 2023 IST | Ritika .

ऑर्गन डोनेट करना पुण्य का काम माना जाता है। कहा जाता है कि जो लोग अपने अंग मरने के बाद दान कर जाते है वे किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाते है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऑर्गन ट्रैफिकिंग आज के समय में भी हो रही है जिसे माफिया कर रहे हैं? नहीं पता तो बता देते है कि आज के समय में भी कई लोग इंसानों को जिंदा मारकर उनके ऑर्गन चुरा लेते हैं और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेच देते हैं।

Advertisement

हालांकि आज के समय में ऑर्गन ट्रैफिकिंग दुनिया के अधिक्तर देशों में बैन में है फिर भी कुछ माफिया इलीगल तरीके से लोगों को मारकर उनके अंग चुरा लेते हैं। ऐसे ही एक गिरोह के बारे में पुलिस को मालूम पड़ा था जो लोगों को अपने प्यार में फंसाते है और फिर उन्हें मारकर उनके अंग निकाल लेते है।

प्यार में फंसाया, फिर मर्डर

बता दें, यूएस नेवी का हिस्सा रह चुके एडेलक ने ऑर्गन्स ट्रेड को लेकर कई खुलासे किये। उन्होंने बताया कि बैन होने के बाद भी ऑर्गन्स ट्रेड का व्यापार काफी बड़ा हो चुका है। पहले तो गरीब लोगों को झांसा देकर उनके बॉडी पार्ट्स निकाल कर बेचे जाते थे। इसमें किडनी से लेकर आंखें तक शामिल थी। लेकिन बीते दिनों एक ऐसे गिरोह का पता चला जो लोगों को प्यार के झांसे में फंसाकर अनजान देश बुलाते हैं फिर उनका मर्डर कर सारे ऑर्गन्स चुरा लेते हैं। इसी गिरोह का शिकार एक मेक्सिको में रहने वाली एक महिला बनी।

शरीर से उधेड़ी चमड़ी भी

बता दें, एडेलक ने इस देह व्यापार के इस गिरोह का पर्दाफाश किया था। वे बताते है कि मेक्सिको की रहने वाली ब्लांका अरैलानो फेसबुक पर बने प्रेमी से मिलने के लिए मेक्सिको से पेरू आई थी। लेकिन फिर वे उस गिरोह की शिकार हो गई। आगे वे बताते है कि ब्लांका की डेड बॉडी उन्हें पेरू में मिली। अंग तस्कर प्रेमी ने न उसके अंगों को चुराया बल्कि उसका बड़ी बेरहमी के साथ कत्ल भी किया था। उसने महिला के शरीर से उसकी चमड़ी भी उधेड़ ली थी। मालूम हो, महिला की बॉडी समुंद्र के किनारे कई दिनों बाद मिली थी।

ऑनलाइन चल रहा स्कैम

ऑनलाइन अंग तस्कर ऐसा स्कैम चला रहे हैं और इसी का शिकार मक्सिकों की रहने वाली 51 साल की महिला हुई। बता दें, उसके अंग तस्कर प्रेमी ने उसके शरीर से सारे अंग चुरा लिए गए थे और उसके शरीर पर चमड़ी भी नहीं थी। उसकी आंखें गायब थी और बाल भी। बता दें कि महिला का कथित प्रेमी उसके ऑर्गन्स को बेचते हुए पकड़ा गया था।

Advertisement
Next Article