Neeraj Chopra के सबसे बड़े कॉम्पटीटर अरशद नदीम पर पाकिस्तान बोर्ड का एक्शन, साउथ अफ्रीका जाना पड़ा एथलीट को भारी
पाकिस्तान के स्टार जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके प्रदर्शन की नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका में ट्रेनिंग के लिए जाने को लेकर पाकिस्तान के खेल ऑफिसर्स के साथ पैदा हुए विवाद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरशद साउथ अफ्रीका में अपने पुराने कोच टेरसियस लिबेनबर्ग के गॉइडेंस में तैयारी कर रहे हैं।
Action By PSB On Arshad Nadeem: बिना NOC विदेश जाने का आरोप

अरशद नदीम की साउथ अफ्रीका ट्रेवलिंग को लेकर पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने सवाल उठाए हैं। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, अरशद ने विदेश रवाना होने से पहले जरूरी No Objection Certificate (NOC) हासिल नहीं किया था। ऑफिसर का यह भी दावा है कि बोर्ड को उनकी ट्रेवलिंग की जानकारी पहले से नहीं थी। पाकिस्तान के नियमों के तहत किसी खिलाड़ी को ट्रेनिंग या कॉम्पटीशन के लिए विदेश जाने से पहले संबंधित संस्था और पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड से अनुमति लेना जरूरी होता है। ऐसे में बिना मंजूरी साउथ अफ्रीका जाने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
सफाई नहीं दी तो बढ़ सकती है मुश्किल
पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड ने सिग्नल दिया है कि अगर अरशद नदीम इस मामले में सेटिस्फैक्टरी जवाब नहीं देते हैं, तो उनकी अपकमिंग विदेश यात्राओं पर इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में विवाद का प्रभाव उनकी मौजूदा ट्रेनिंग के अलावा आने वाले समय की तैयारियों पर भी पड़ने की आशंका है। अरशद के सामने आने वाले समय में कई जरूरी कॉम्पटीशन्स हैं। वह सितंबर में हंगरी में होने वाली वर्ल्ड अल्टीमेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी उनसे अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
खराब प्रदर्शन के बाद बदला ट्रेनिंग प्लान

साउथ अफ्रीका जाने का फैसला अरशद के हालिया प्रदर्शन के बाद आया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वह मेन्स की जैवलिन थ्रो कॉम्पटीशन में अपने बेस्ट 77.41 मीटर की कोशिश के साथ नौवें पोजीशन पर रहे थे। इस प्रदर्शन के बाद उनकी फिटनेस और तैयारियों पर सवाल उठने लगे थे। हालांकि इसके बाद अरशद ने लाहौर में ट्रेनिंग जारी रखने के बजाय साउथ अफ्रीका जाकर अपने पुराने कोच टेरसियस लिबेनबर्ग के साथ काम करने का फैसला किया। ऐसे में कोच को उम्मीद है कि बेहतर ट्रेनिंग के जरिए अरशद जल्द ही अपनी पुरानी लय और शानदार परफॉर्मेंस को वापस हासिल कर सकते हैं।
फिलहाल अरशद के लिए चुनौती सिर्फ मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने की नहीं है, बल्कि साउथ अफ्रीका की यात्रा से जुड़े NOC विवाद को भी सुलझाने की है।

Join Channel