W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Commonwealth Games 2026: भारत के लिए शनिवार रहा ऐतिहासिक, एक ही दिन में जीत लिए 16 मेडल्स

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जहां टीम इंडिया ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते। मुक्केबाजी में भारत ने 7 गोल्ड जीतकर इस खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। एक ही दिन में 16 पदक जीतना कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
10:51 AM Aug 02, 2026 IST | Rishabh Pandey
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जहां टीम इंडिया ने 8 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते। मुक्केबाजी में भारत ने 7 गोल्ड जीतकर इस खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया। एक ही दिन में 16 पदक जीतना कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
commonwealth games 2026  भारत के लिए शनिवार रहा ऐतिहासिक  एक ही दिन में जीत लिए 16 मेडल्स
Commonwealth Games Historic Saturday

ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारतीय एथलिट्स के लिए यादगार साबित हुआ। क्योंकि भारत ने एक ही दिन में 8 गोल्ड, 5 सिलवर और 3 ब्रांज मेडल के साथ कुल 16 मेडल अपने नाम किए। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत का एक दिन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

Advertisement

सबसे शानदार प्रदर्शन भारतीय मुक्केबाजों ने किया। बॉक्सिंग में भारत ने कुल 7 गोल्ड मेडल जीते, जो कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में इस खेल के अंदर भारत का अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है। इनमें 5 गोल्ड वुमेन मुक्केबाजों ने जबकि 2 गोल्ड मेन मुक्केबाजों ने हासिल किए।

Advertisement

Commonwealth Games Historic Saturday: प्रीती पवार के गोल्ड मेडल से हुई शनिवार की शुरूआत

 Preeti Pawar Secures Gold Medal
Preeti Pawar Secures Gold Medal (Source: Google)

दिन की शुरुआत प्रीती पवार के गोल्ड मेडल से हुई। उन्होंने वुमेन्स के 54 किलोग्राम कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड दिलाया। इसके बाद भारतीय मुक्केबाजों ने लगातार जीत दर्ज करते हुए मेडल्स की झड़ी लगा दी। दिन का आखिरी गोल्ड अंकुश पंघाल ने मेन्स के 80 किलोग्राम कैटेगरी में जीतकर भारत की झोली में डाला।

Advertisement

बॉक्सिंग के अलावा सोमन राणा ने पैरा एथलेटिक्स की मेन्स शॉट पुट F57 कॉम्पटीशन में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। इसी कॉम्पटीशन में शुभम जुयाल ने सिलवर मेडल हासिल किया और भारत को डबल सफलता दिलाई।

शनिवार को भारत के गोल्ड मेडल विजेता

Gold Medal Winners In Commonwealth Games
Gold Medal Winners In Commonwealth Games (Source: Google)

प्रीती पवार – बॉक्सिंग (महिला 54 किग्रा)
जैस्मीन लैंबोरिया – बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)
सोमन राणा – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)
साक्षी चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 51 किग्रा)
प्रिया घंघास – बॉक्सिंग (महिला 60 किग्रा)
अरुंधति चौधरी – बॉक्सिंग (महिला 70 किग्रा)
सचिन सिवाच – बॉक्सिंग (पुरुष 60 किग्रा)
अंकुश पंघाल – बॉक्सिंग (पुरुष 80 किग्रा)

शनिवार को सिलवर मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

Silver Medal Winners In Commonwealth Games
Silver Medal Winners In Commonwealth Games (Source: Google)

प्रवीण चित्रवेल – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
जदुमणि सिंह – बॉक्सिंग (पुरुष 55 किग्रा)
शुभम जुयाल – पैरा एथलेटिक्स (पुरुष शॉट पुट F57)
लवलीना बोरगोहेन – बॉक्सिंग (महिला 75 किग्रा)
नरेंद्र बेरवाल – बॉक्सिंग (पुरुष 90+ किग्रा)

शनिवार को ब्रांज मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

Bronze Medal Winners In Commonwealth Games
Bronze Medal Winners In Commonwealth Games (Source: Google)

सेल्वा प्रभु – एथलेटिक्स (पुरुष ट्रिपल जंप)
उन्नति शर्मा – जूडो (महिला 63 किग्रा)
गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (पुरुष 5000 मीटर)

भारत के लिए शनिवार का दिन कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। एक दिन में 16 मेडल जीतने का यह रिकॉर्ड भारतीय एथलिट्स की बेहतरीन तैयारी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का रिजल्ट है। खासकर बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह दबदबा बनाया, उसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश की सफलता को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया।

Read More: Commonwealth Games 2026: नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल पर हैं सबकी निगाहें

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×