India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Paris Olympics 2024 में हॉकी टीम से गोल्ड की आस

01:11 PM Jul 17, 2024 IST
Advertisement

Paris Olympics 2024 26 जुलाई से शुरू होने जा रहे है, जहां एक बार सबकी नजरें भारतीय हॉकी टीम पर रहेंगी। इस टीम ने 2020 ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर मेडल की राह पर फिर से वापसी की थी। इस टीम से 10 खिलाड़ी पंजाब से खेल रहे हैं, और जालंधर से 4 खिलाड़ी हॉकी टीम में हैं। भारतीय हॉकी टीम का पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड टीम के साथ होगा।

HIGHLIGHTS

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड प्लेयर मनदीप सिंह और टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह के पारिवारिक सदस्यों ने खास बातचीत के दौरान, टीम द्वारा गोल्ड मेडल लाने पर भरोसा जताया है। मनदीप सिंह के पिता रविंद्र सिंह ने कहा कि इस बार टीम ने कड़ी मेहनत की है, और खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग मिली है। उम्मीद कर सकते हैं कि 45 वर्ष पहले भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जो स्वर्ण पदक जीता था, उस प्रदर्शन को पेरिस ओलंपिक में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हॉकी टीम में फॉरवर्ड, मिडफिल्डर और डिफेंडर के बीच में शानदार तालमेल है। हरमनप्रीत भी अच्छे कप्तान हैं और यह टीम एकजुट दिख रही है। उन्होंने कहा कि वरुण कुमार की कमी टीम में जरूर खलेगी, लेकिन टीम वर्क इतना अच्छा है कि टीम के प्रदर्शन पर इसका असर नहीं पड़ेगा। मनदीप सिंह की मां दविंदर जीत कौर ने भी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर पूरा भरोसा जताया।उन्होंने बताया कि मनदीप ने उनसे कहा था, इस बार भारतीय हॉकी टीम स्वर्ण पदक जरूर जीतेगी और इसके लिए कड़ी मेहनत भी की है। खिलाड़ियों की कोचिंग और ट्रेनिंग बहुत अच्छे से हो रही है। उन्होंने कहा कि मनदीप सिंह इस समय बहुत कठिन मेहनत कर रहे हैं। कई बार बातचीत के दौरान मनदीप को इतना पसीना आता है कि वे बात नहीं कर पाते। इस बार हरमनप्रीत भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। हालांकि टीम को वरुण कुमार की बहुत कमी खेलेगी। वहीं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने भी टीम के बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मनप्रीत सिंह ने जाने से पहले कहा था कि इस बार पूरी टीम अच्छी मेहनत कर रही है। उन्होंने बताया कि मैच देखने के लिए मनप्रीत की पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार भी पेरिस में ओलंपिक मैच देखने जाएंगे।

Advertisement
Next Article