India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भारत की अश्विनी और तनीषा की जोड़ी को मलेशिया Badminton Tournament में हार का सामना करना पड़ा

06:53 PM Jan 12, 2024 IST
Advertisement

भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को शुक्रवार को यहां मलेशिया ओपन सुपर 1000 Badminton Tournament के महिला युगल क्वार्टर फाइनल में जापान की रिन इवानागा और की नाकानिशी से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

HIGHLIGHTS


विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने इससे पहले शीर्ष रैंकिंग और दो बार की विश्व चैंपियन मायू मात्सुमोतो और वकाना नागाहारा की जोड़ी को हराकर सुर्खियां बटोरी थी। भारतीय जोड़ी हालांकि उस प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी और इवानागा तथा नाकानिशी की जोड़ी से 39 मिनट तक चले मैच को 15-21, 13-21 से हार गयी।

यह भारतीय जोड़ी की विश्व रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज जापान की जोड़ी के खिलाफ दूसरी हार थी। इवानागा तथा नाकानिशी ने पिछले महीने लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 के फाइनल में अश्विनी और तनीषा की जोड़ी को हराया था। इस भारतीय जोड़ी ने पिछले महीने लखनऊ और ओडिशा में Badminton Tournament के  दो प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचने के अलावा गुवाहाटी मास्टर्स सुपर 100 का खिताब जीतने में सफल रही थी।

Advertisement
Next Article