India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Sunil Chhetri Retirement : सुनील छेत्री ने किया इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान

11:34 AM May 16, 2024 IST
Advertisement

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। सुनील सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी है उन्होंने अपने करियर में कुल (94) गोल किये है । वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। छेत्री को साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर और सर्वाधिक कैप्ड खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेंगे।

HIGHLIGHTS

सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और भारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने गुरुवार को रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है की वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुनील ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अपने फैसले को शेयर किया। छेत्री ने भारत के लिए 145 मैच खेले हैं, जिसमें 20 साल के करियर में 94 गोल किए हैं। वह इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने कहा- एक दिन ऐसा है मेरी ज़िंदगी में जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता और अक्सर याद रखता हूं कि यह पहली बार था जब मैंने अपने देश के लिए खेला था। वह अविश्वसनीय था। एक दिन पहले सुबह मेरे पहले राष्ट्रीय टीम के कोच सुखी सर मेरे पास आए और उन्होंने कहा- तुम शुरू करने जा रहे हो? मैं आपको नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस कर रहा था। मैंने अपनी जर्सी ली। उस पर कुछ परफ्यूम छिड़का... मुझे नहीं पता कि क्यों। सुनील ने यह भावुक नोट शेयर कर किया अपने रिटायरमेंट का एलान।

सुनील का अंतराष्ट्रीय करियर

सुनील ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ की थी। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, अली डेई और लियोनेल मेस्सी के बाद सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्हें साल 2011 में अर्जुन पुरुस्कार और 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी।

 

 

Advertisement
Next Article