For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में इस साल बारिश ने मचाई जमकर तबाही, 80 दिनों में 93 लोगों की मौत

02:40 PM Sep 05, 2023 IST
उत्तराखंड में इस साल बारिश ने मचाई जमकर तबाही  80 दिनों में 93 लोगों की मौत
उत्तराखंड में इस बार हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। मात्रा 80 दिनों में कुदरत ने पूरे प्रदेश में भयंकर कहर बरपाया। कई जगह बाढ़ का कहर देखने को मिला, तो कहीं बादल फटने की और भूस्खलन की घटनाओं ने दिल दहला दिया। न जाने कितनी ही मासूम ज़िंदगियाँ काल में समा गई।
Advertisement
रुद्रप्रयाग  में मचा कहर
इस वर्ष हुई बारिश ने15 जून से अब तक 100 से ज्यादा परिवारों को आपदा कभी न भर पाने वाले जख्म दे गई। आपदा के कहर ने कई लोगो को भारी क्षति पहुंचाई है। अतिवृष्टि भूस्खलन व बाढ़ के कारण राज्य के सभी जिले कराह उठे।
Advertisement
रुद्रप्रयाग जिले में सर्वाधिक जनहानि हुई। यहां 21 व्यक्तियों की जान गई जबकि 13 का कुछ पता नहीं चल पाया है। इतना ही नहीं 93 परिवारों ने अपने स्वजन को खोया, जबकि 16 का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। यही नहीं, 51 लोग घायल हुए हैं।
संपत्ति का नुकसान और पशुधन की खोयी जानें
बीते 80 दिन पूरे राज्य पर बहूत भारी गुजरे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो आपदा में न केवल जनहानि हुई, बल्कि 1914 घरों को भी अपनी चपेट में लिया है। इनमें से 56 घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गए, जबकि 181 की स्थिति रहने लायक नहीं रह गई है। शेष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पशुधन को भी राज्य में आपदा से बहुत अधिक क्षति पहुंची है। अब तक 7798 मवेशी काल-कवलित हुए हैं। इसके अलावा सड़कों, पेयजल व विद्युत लाइनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। इन सबका आकलन अभी जारी है।
Author Image

khushi Mahajan

View all posts

Advertisement
×