India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

केदारनाथ धाम में पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आया

03:02 PM Sep 03, 2023 IST
Advertisement
उत्तराखंड के मन्दाकिनी नदी के पास गढ़वाल हिमालय में हिन्दुओं का प्रसिद्ध धाम केदारनाथ धाम है। इस धाम की गिनती भगवन शिव के प्रमुख 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक मानी जाती है, एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के साथ साथ यह धाम उत्तराखंड के 4 धामों में से एक है।  2013 में आयी आपदा के कारण इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा तबाही हुई जिसके चलते वह जान और मान का बहुत नुकसान हुआ था। इस साल फिर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता हुआ नजर आया।
जाने क्या है एवलांच 
उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर पर्वतों से भारी मात्रा और तेज़ बहाव से बर्फ निचे गिरती है इसे एवलांच कहते हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब ऊंची चोटियों पर ज्यादा मात्रा बर्फ जम जाती है और दवाब ज्यादा होने पर बर्फ अपनी जगह से खिसक जाती है। 
केदारनाथ में पर्वत से एवलांच आया 
केदारनाथ धाम में रविवार सुबह 7:25 बजे के करीब केदारनाथ मंदिर के पीछे सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी की ओर पर्वत श्रृंखलाओं के बीच ग्लेशियर टूटकर नीचे गिरता नजर आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्वत श्रृंखलाओं में एक बर्फ का उबाल सा आ गया साथ ही उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं हिमालय में पूर्व में भी कई बार होती रही है। राहत की बात ये है की इस घटना के बाद किसी को भी किसी प्रकार की हानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
Advertisement
Next Article