India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मुंबई में 8 साल की बच्ची से साथ 53 वर्षीय व्यक्ति ने किया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

03:35 PM Sep 27, 2023 IST
Advertisement

मुंबई के जोगेश्वरी उपनगर में एक ही इमारत में रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस ने 53 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के परिवार का करीबी परिचित था। आरोपी को लड़की की मां की शिकायत के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत व्यक्ति गिरफ्तार
पीड़िता की मां जब ऑफिस के लिए निकलती थी तब अपनी बेटी को अपने पड़ोसी की देखरेख में छोड़ देती थी क्योंकि उसके घर पर कोई नहीं होता था। व्यक्ति ने कथित तौर पर स्थिति का फायदा उठाया और अपने घर पर नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी की पत्नी और दो बड़े बच्चे हैं। कुछ दिन पहले लड़की ने आपबीती अपनी मां को बताई, इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की और आरोपी व्यक्ति को आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया, मामले में आगे की जांच जारी है।

Advertisement
Next Article