W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bengaluru Daycare Horror: मासूमों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार! CCTV फुटेज ने खोला पूरा सच

07:24 PM Jul 01, 2026 IST | Amit Kumar
bengaluru daycare horror  मासूमों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार   cctv फुटेज ने खोला पूरा सच
Bengaluru Daycare Horror (credit S-M)

बेंगलुरु से बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। शहर में स्थित एक निजी डेकेयर सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। यह डेकेयर एक बड़ी फेमस कंपनी  केपजेमिनी (Capgemini) के HAL  कैंपस  के अंदर संचालित होता है, जहां कर्मचारी अपने छोटे बच्चों को काम के दौरान छोड़ते हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, डेकेयर सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में कुछ ऐसे सीन  दिखाई दिए, जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया। वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे रोते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ महिला केयरगिवर्स उनके साथ सख्ती और मारपीट करती (Daycare Centre Abuse) दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई अभिभावकों में भी डर और नाराजगी देखने को मिली।

Advertisement

 बच्चों के साथ गलत व्यवहार के गंभीर आरोप

Bengaluru Childcare Incidents (credit S-M)
Bengaluru Childcare Incidents (credit S-M)

शिकायत में दावा किया गया है कि डेकेयर सेंटर में बच्चों के साथ बेहद खराब व्यवहार किया गया। आरोप है कि दो से तीन साल की उम्र के बच्चों को डराया-धमकाया गया और उन्हें सजा देने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए गए।

Advertisement

शिकायत के अनुसार, कुछ बच्चों को वॉशिंग मशीन के अंदर बैठाया गया। इतना ही नहीं, कुछ बच्चों को जबरन टॉयलेट पर बैठाने, टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह पर पानी डालने और बाथरूम में बंद करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। यह भी कहा गया है कि बच्चों को रोने या किसी से शिकायत करने पर डराया जाता था।

 वीडियो वायरल होने के बाद हुई पुलिस कार्रवाई

Physical Abuse Toddlers (credit S-M)
Physical Abuse Toddlers (credit S-M)

यह मामला तब सामने आया जब डेकेयर सेंटर का वीडियो WhatsApp पर तेजी से फैलने लगा। वीडियो देखने के बाद किसी व्यक्ति ने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत केस दर्ज किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और उसमें दिखाई देने वाली हर घटना की पुष्टि की जाएगी।

5 महिला केयरगिवर्स पर दर्ज हुआ मामला

Caregiver violence (credit S-M)
Caregiver violence (credit S-M)

पुलिस ने इस मामले में पांच महिला केयरगिवर्स के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 बच्चों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर डेकेयर सेंटरों में बच्चों की देखभाल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कामकाजी माता-पिता अपने बच्चों को भरोसे के साथ ऐसे सेंटरों में छोड़ते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है कि आखिर बच्चों के साथ क्या हुआ और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: Tiruppur Home Delivery Case : YouTube देखकर घर में कराई डिलीवरी, प्रसव के दौरान महिला की मौत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×