Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bhadohi News: रात को पति-पत्नी ने किया फैसला, सुबह होते ही घर में हुआ कुछ ऐसा, जिससे मचा हड़कंप

06:06 PM Jul 02, 2025 IST | Shivangi Shandilya

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले (Bhadohi News) से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक युवक का अपनी पत्नी से रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान पति-पत्नी दोनों ने तय किया कि दोनों आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन सुबह पत्नी ने अपना फैसला बदल दिया, वह आत्महत्या करने से पीछे हट गई। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद भी सिंदूर पी लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घरवालों ने दी पुलिस को सूचना

बता दें कि घटना सुबह उस समय सामने आई जब घरवालों ने महिला का शव खून से सना हुआ देखा। (Bhadohi News) मृतिका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है। महिला की शादी पांच साल पहले मिर्जापुर के रहने वाले रोहित बिंद के साथ हुई थी। रोहित मजदूरी करता है। बसंती का शव देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।

पुलिस का बयान

पुलिस का कहना है कि, आरोपी रोहित ने दावा किया है कि उसने और उसकी पत्नी ने रात में सुसाइड का फैसला लिया था, लेकिन सुबह होते ही उसकी पत्नी बसंती पीछे हट गई और एक और मौका मांगने लगी। (Bhadohi News) इस पर रोहित को बहुत अधिक गुस्सा आया और उसने गुस्से में अपनी पत्नी को चाक़ू से गले रेत दिया। इसके बाद उसने खुद को मारने के लिए सिंदूर पी लिया।

मायके वालों ने लगाया आरोप

पुलिस ने रोहित को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। (Bhadohi News) उधर, बसंती के मायके वालों ने रोहित पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

read also:अब Russia के खिलाफ इस देश ने खोला बड़ा मोर्चा! कर दी 4 बड़ी कार्रवाई

 

Advertisement
Advertisement
Next Article