MP के सीधी जिले में सवारियों से भरी Bus पलटी, 1 की मौत, 3 दर्जन से ज्यादा घायल
02:36 AM Dec 03, 2023 IST
Advertisement
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के दरिया गांव मे आज यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गयी और करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह बस कुसमी के खोखर से सीधी आ रही थी। तभी बस दरिया गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गयी। दुर्घटना में मानवती (27) की मौत हो गयी और करीब चार दर्जन यात्री घायल हो गए। घायलों को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां से 31 घायलों को ज्यादा चोट आने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Advertisement