India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

MP के अनूपपुर में पेपर फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, 12 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

01:36 AM Sep 22, 2024 IST
Advertisement

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ओरिएंट पेपर मिल (ओपीएम) की एक फैक्ट्री में शनिवार को क्लोरीन गैस लीक होने के बाद 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इसके कारण एक दर्जन से अधिक लोग गैस रिसाव से प्रभावित हो गए।
सूचना मिलने ही प्रशासन एक्टिव
सूचना मिलने ही प्रशासन एक्टिव हो गया और प्रभावित लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इंतजाम किया गया। 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
20 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की - जिलाधिकारी
वही , अनूपपुर के जिलाधिकारी हर्षल पांचोली ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि अमलाई स्थित कारखाने में रात करीब 8 बजे रिसाव का पता चला।
उन्होंने बताया कि प्रबंधन ने तुरंत रिसाव को बंद करा दिया, लेकिन करीब 20 लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की।
12 लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन की एक टीम मौके पर पहुंची और 12 लोगों को शहडोल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
उन्होंने बताया कि सभी की हालत स्थिर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Advertisement
Next Article