India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा भाजपा शासन में असम में अपराध दर में गिरावट, शेयर किया डाटा

09:20 PM Oct 25, 2023 IST
Advertisement

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार(25 अक्टूबर) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक डाटा साझा किया है। जिसके अनुसार भाजपा शासन में पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अपराध दर में गिरावट आई है।

सोशल मीडिया पर साझा किया अपराधों का विवरण
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक डेटा साझा किया जिसमें पिछले 5 वर्षों में असम में हुए विभिन्न अपराधों का पूरा लेखा जोखा था। साल 2019 में असम में कम से कम 1,235 हत्या के मामले और 1,952 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गईं। इसके अतिरिक्त, राज्य भर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में डकैती के 198 मामले भी दर्ज किए गए।

बलात्कार की घटनाओं में कमी
साल 2022 में हत्या के मामले घटकर 1,084 रह गए, जबकि बलात्कार के मामलों में भी गिरावट देखी गई।मुख्यमंत्री ने जो आंकड़े शेयर किए हैं, उसके अनुसार, साल 2022 में असम में 1,113 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गईं। डकैती के मामले भी 2022 में घटकर 85 रह गए।

मुख्यमंत्री ने इस साल अगस्त तक के अपराध दर के आंकड़े भी साझा किए। उनके द्वारा पोस्ट किए गए आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 में हत्या के 686 मामले और 656 बलात्कार की घटनाएं दर्ज की गईं।

सरमा ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा उठाए गए सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि असम को अपराध मुक्त राज्य बनाने की हमारी प्रतिबद्धता सकारात्मक रूप से सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

Advertisement
Next Article