India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का किया गठन, पार्टी के 25 वरिष्ठ नेताओं को दी जगह

01:01 AM Sep 15, 2023 IST
Advertisement
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है, जिसमें पार्टी के 25 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नामों को मंजूरी दे दी है और सभी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि समिति में राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुखू, आनंद शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, धनीराम सांडिल, विप्लव ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, चंदर कुमार, राजेन्द्र राणा, विनय कुमार, कुलदीप कुमार, नंदलाल, कुलदीप सिंह राठौर, राजेश धर्मानी, भवानी सिंह पठानिया तथा रवि ठाकुर समेत 25 नेताओं के नाम शामिल हैं।
Advertisement
Next Article