IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Earthquake: असम के कुछ हिस्सों में लगे भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता

01:05 AM Feb 15, 2024 IST
Advertisement

असम के मध्य भाग में बुधवार शाम को 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। भूकंप से जानमाल या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप शाम सात बजकर 23 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में 19 किलोमीटर नीचे था।

3.7 तीव्रता का भूकंप

भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान असम-मेघालय सीमा के पास गुवाहाटी से लगभग 24 किलोमीटर दूर पूर्व में रहा। कामरूप, दरांग, उदलगुरी और नलबाड़ी के अलावा पड़ोसी मोरीगांव, नागांव और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किया। पूर्वोत्तर राज्य उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Advertisement
Next Article