W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डोडा में बादल फटने से भारी तबाही; बाढ़ में बह गईं कई गाड़ियां, मलबे में दबीं दुकानें; किश्तवार नेशनल हाईवे बंद

04:17 PM Jul 07, 2026 IST | Rohit Singh
डोडा में बादल फटने से भारी तबाही  बाढ़ में बह गईं कई गाड़ियां  मलबे में दबीं दुकानें  किश्तवार नेशनल हाईवे बंद
Doda landslide (source : social media)

Flash Flood and Landslide in Doda : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ठाठरी इलाके में भारी बारिश के बाद बादल फटने से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 10 रिहायशी मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि कई अन्य घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

कई गाड़ियां चेनाब नदी में बहीं

road closure Doda
road closure Doda (source : social media)

मलबे में करीब 10 दुकानें दब गई हैं और कई गाड़ियां फंसी हुई हैं. चश्मदीदों का कहना है कि बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन बहकर चेनाब नदी में चले गए, हालांकि नुकसान के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि होना अभी बाकी है. इस भूस्खलन के कारण डोडा-बटोटे-किश्तवार नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है, जिससे पूरे इलाके का संपर्क टूट गया है.

Advertisement

प्रशासन ने दी चेतावनी

Heavy Rainfall JK
Heavy Rainfall JK (source : social media)

इस हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप है, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने और लैंडस्लाइड के खतरे वाले इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

Advertisement

गनीमत यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक खबर नहीं है. फिलहाल प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी है और प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है.

यह भी पढ़ें - कलकत्ता हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी के वॉयस सैंपल से इनकार पर उठाए सवाल

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×