India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

02:46 PM May 04, 2024 IST
Hari Narayan Rai Joined BJP
Advertisement

 

Hari Narayan Rai Joined BJP: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने अपने अल्पसंख्यक समर्थकों के साथ थामा बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने हरिनारायण राय सहित अन्य को समर्थकों को भाजपा का पट्टा ओढाकर पार्टी में शामिल कर लिया।

Highlights

. झारखंड के पूर्वमंत्री हरिनारायण राय भाजपा में शामिल

. अपने अल्पसंख्यक समर्थकों के साथ भाजपा का हाथ थामा

. भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मत डलवाने का भी काम करूंगा- हरिनारायण राय

 

झारखंड सरकार में पूर्वमंत्री रहे हरिनारायण राय( Hari Narayan Rai Joined BJP) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने अपने पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास विजन व गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में विकास की गति को देखते हुए लोग भाजपा का हाथ पकड़ रहे हैं। पूर्व जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान पुनासी योजना को लेकर विस्थापितों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी और आंदोलन करते हुए कई बार जेल भी गए हैं।

मंत्री हरिनारायण राय ने क्या कहा?

भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री हरिनारायण राय( Hari Narayan Rai Joined BJP) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति देखते हुए और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का 15 वर्ष में हुए कायाकल्प के कारण हम सबों ने भाजपा में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस बार हम लोग सांसद नहीं केंद्र में मंत्री बनाने के लिए वोट करेंगे और बूथ पर मजबूती के साथ काम कर भाजपा के पक्ष में अधिक अधिक मत डलवाने का भी काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि चौथी बार सांसद बनाकर निशिकांत दुबे को केंद्र में मंत्री बनाने का काम करेंगे। निशिकात दुबे जाति से उपर उठकर काम करते हैं. मैं अल्पसंख्यक समुदाय के मान सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा।

निशिकांत दुबे ने हरिनारायण राय के लिए कहा?

इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इन्हीं लोगों के बल पर मैं इस बार गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के देवघर विधानसभा क्षेत्र से दो से डेढ़ लाख वोट से लीड करूंगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article