W3Schools
Advertisement

Himachal Pradesh: घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, 5 लाख के गहने चोरी, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों के सोने के गहने चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
02:30 PM Aug 09, 2026 IST | Bhawana Rawat
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों के सोने के गहने चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
himachal pradesh  घर में घुसकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म  5 लाख के गहने चोरी  पुलिस ने दर्ज की fir
Mandi Himachal women Rape Case

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां सुंदरनगर क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, अलमारी से लाखों के सोने के गहने चोरी करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पुलिस ने शिकायत सर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

रात को घर में घुसकर किया दुष्कर्म

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात को एक व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता और उसके पति को धमकी दी कि अगर किसी को बताया, तो जान से मार देंगे।

Advertisement

5 लाख रुपये के गहने चुराए

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने जाते समय घर की अलमारी में रखे करीब 5 तोले सोने के गहने, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, वह भी चुराकर ले गया।

Advertisement

जेठानी पर भी धमकाने का आरोप

इस मामले में पीड़िता ने अपनी जेठानी पर भी खुद को और अपने पति को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, सुंदरनगर के डीएसपी भारत भूषण ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद हर पहलू से जांच की जा रही है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×