India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

HP Lok Sabha Elections: राहुल गांधी आज हिमाचल के ऊना और नाहन में करेंगे जनसभा, हिमाचल में स्टार प्रचारकों के साथ कांग्रेस उतरी मैदान में

03:48 AM May 26, 2024 IST
Advertisement

Himachal Loksabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है। हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होने हैं। इसीलिए अब हिमाचल में भी स्टार प्रचारकों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जवाब देने राहुल गांधी आज हिमाचल आ रहे हैं।

खबर के मुताबिक, राहुल गांधी की आज ऊना और नाहन में चुनावी जनसभा करेंगे। राहुल गांधी के इन दो जनसभाओं में पहली जनसभा नाहन में होने वाली है। राहुल गांधी सुबह साढ़े ग्यारह बजे नाहन पहुंचेंगे। यहां 11:45 बजे उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी 12:50 पर नाहन से ऊना के लिए रवाना होंगे। दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उनकी जनसभा शुरू होगी। इसके बाद राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

राहुल गांधी का यह पहला तूफानी दौरा होने वाला है। राहुल गांधी एक ही दिन में दो लोकसभा सीटों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गाँधी रविवार को नाहन के चंबा ग्राउंड मैदान में शिमला लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। शिमला लोकसभा के प्रभारी व प्रदेश सरकार के मंत्री रोहित ठाकुर ने इस चुनावी जनसभा की व्यवस्था का जिम्मा संभाला है

प्रियंका कल कांगड़ा-चंबा में करेंगी जनता को संबोधित
वहीं कांग्रेस नेत्री एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी 27 मई को हिमाचल दौरे के दौरान कांगड़ा और चंबा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगी। 27 मई को प्रियंका पहले कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दोपहर में वह चंबा में जनसभा करेंगी। गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने हिमाचल की शिमला संसदीय सीट में जनसभा को संबोधित किया है।

हिमाचल में स्टार प्रचारकों के साथ कांग्रेस उतरी मैदान में
अगले एक हफ्ते तक पार्टी के सभी स्टार प्रचारक सभी जिलों में बड़ी चुनावी जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस पार्टी के सभी स्टार प्रचारक 27, 28, 29 और 30 मई को सभी जिलों में जनसभा करेंगे। कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटों पर अंतिम क्षणों में पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी का असर विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर भी दिखे इस लिहाज से उनका दौरा तय किया गया है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी है, इस सूची में गांधी परिवार समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारक में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं।

इसके अलावा स्टार प्रचारकों की सूची में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व राज्यसभा सांसद बिपलव ठाकुर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कांग्रेस नेता राज बब्बर, दीपेंद्र हुड्डा, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, रघुबीर सिंह बाली, यादविंद्र गोमा, आशीष बुटेल, कैप्टन प्रवीण दावर (रिटायर्ड), राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल डीवीएस राणा (रिटायर्ड), महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी (रिटायर्ड) शामिल हैं।

Advertisement
Next Article