India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jharkhand News: आईईडी ब्लास्ट में CRPF का एक जवान हुआ शहीद, दो जवान गंभीर रूप से घायल

12:21 PM Oct 02, 2023 IST
Advertisement

Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम जिले में एक आईईडी धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवानों में से एक ने बृहस्पतिवार को रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान के दौरान जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में तुम्बाहाका और सरजोंबुरु गांवों के बीच एक जंगल के समीप हुए विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे.
बटालियन के राजेश कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
आपको बता दें पुलिस महानिरीक्षक अमोल वी. होमकर ने कहा कि सीआरपीएफ सिपाही राजेश कुमार और निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची लाया गया था। उन्होंने बताया कि 209 कोबरा बटालियन के राजेश कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवान राजेश छत्तीसगढ़ के रहने वाला थे।
झारखंड जगुआर बल के दो कर्मियों की मौत
पुलिस ने बताया कि राज्य के कोल्हान क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान में कोबरा बटालियन के अलावा राज्य पुलिस का झारखंड जगुआर बल एवं जिला सशस्त्र पुलिस के जवान भी शामिल थे। बीते कुछ महीनों में इस तरह की घटनाओं में कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इसी इलाके में अगस्त में माओवादियों के साथ एक मुठभेड़ में झारखंड जगुआर बल के दो कर्मियों की मौत हो गई थी।
अबतक माओवादियों से सुरक्षाबलों की 16 मुठभेड़
दरअसल, राज्य में इस साल अभी तक माओवादियों से सुरक्षाबलों की 16 मुठभेड़ हुई है, जिनमें नौ माओवादियों को मार गिराया गया है। इस साल जुलाई तक 236 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Next Article