India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Karnataka: शिवमोग्गा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने किया पथराव, धारा 144 लागू, 40 गिरफ्तार

12:33 PM Oct 02, 2023 IST
Advertisement

कर्नाटक में शिवमोग्गा जिला प्रशासन ने सोमवार को शांतिनगर-रागीगुड्डा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान पथराव के बाद शिवमोग्गा महानगर पालिका सीमा के परिसर में धारा 144 लागू कर दी है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घटना के सिलसिले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सीएम सिद्धारमैया ने उपद्रवियों तत्वों को दी चेतावनी

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी, सीएम सिद्धारमैया ने बोलते हुए कहा, ईद मिलाद का जुलूस चल रहा था, तभी कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया। उन्होंने पुलिस पर भी पथराव किया। अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमारी सरकार ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस के मुताबिक, शांतिनगर-रागीगुड्डा में ईद मिलाद जुलूस के दौरान उपद्रवियों के एक समूह ने कुछ वाहनों और घरों पर पथराव किया।

पुलिस अधिकारियों पर भी किया गया पथराव

शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने कहा कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और घटना के दौरान घायल हुए पुलिस कर्मियों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इससे कुछ वाहन और घर क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ पुलिस अधिकारी भी पत्थरों की चपेट में आ गए हैं। हमने उन सभी से शिकायत दर्ज करने को कहा है। इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लोगों के एक समूह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वीडियो क्लिप और गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। एहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Advertisement
Next Article