W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Karnataka SIR Row : कर्नाटक में EC के पास पहुंचा NDA का डेलिगेशन, वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप

04:30 PM Jul 06, 2026 IST | Rohit Singh
karnataka sir row   कर्नाटक में ec के पास पहुंचा nda का डेलिगेशन  वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप
Karnataka SIR Row (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

कर्नाटक में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. कल तक विपक्षी दल इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे थे, लेकिन अब सत्ता पक्ष और NDA के नेताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement

सोमवार को एनडीए के एक डेलिगेशन ने कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी को शिकायत सौंपकर गंभीर आरोप लगाए. नेताओं का कहना है कि राज्य में चल रहे एसआईआर कार्य में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. नियम के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन करना था, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

Advertisement

मस्जिदों में भरे जा रहे फॉर्म

NDA Leaders
NDA Leaders (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में नेताओं ने कहा है कि बीएलओ व्यक्तिगत रूप से घरों में जाने के बजाय कम्युनिटी हॉल, मस्जिदों और अधिकारियों के कमरों में बैठकर सामूहिक रूप से फॉर्म भर रहे हैं. इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को सीधे इन कैंपों में बुलाया जा रहा है.

Advertisement

नेताओं के मुताबिक, इस धांधली के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और मुख्यधारा की मीडिया ने भी इसे प्रमुखता से दिखाया है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं.

कांग्रेस सरकार पर दुरुपयोग का आरोप

Electoral Roll Verification
Electoral Roll Verification (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

प्रतिनिधिमंडल ने सीधे तौर पर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अधिकारियों का गलत इस्तेमाल कर पूरी चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर रहे हैं. इससे मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की आशंका है.

एनडीए नेताओं ने मांग की है कि जितने भी गणना फॉर्म अब तक भरे गए हैं, उनकी दोबारा घर-घर जाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए और इस धांधली में शामिल नेताओं व दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें - दिल्ली हाईकोर्ट भर्ती: 27 पदों के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×