India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मध्य प्रदेश : गृहमंत्री के गृह जिले में दो गुटों में धांय-धांय , 5 लोगों की मौत , कई घायल

05:46 AM Sep 14, 2023 IST
Advertisement
ये मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिले का है जहां जानवर चराने को लेकर दो गुटों में हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और गोलीबारी भी हुई। बताया जा रहा है कई 5 लोगों की मौत हो गई और 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आपको बता दे कि राज्य के गृहमंत्री डाॅॅ. नरोत्तम मिश्रा दतिया जिले से ही विधायक हैं।
पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेड़ा गांव में दांगी और पाल समाज से जुड़े दो परिवारों के बीच खेत में जानवर घुसने को लेकर विवाद था। इसके लिए गांव में बुधवार को पंचायत भी बुलाई गई। वही ,इसी दौरान प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच बहस हुई, विवाद हुआ और बाद गोलीबारी तक पहुंच गई। इस गोलीबारी में दोनों पक्षों के पांच लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, घायल लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है। वही , मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। दो दिन पहले भी जानवर खेत में घुसने और भगाने केा लेकर इनमें विवाद हुआ था। मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा था।
बता दे कि इस मामले में विपक्ष भी कूद गया है जी हाँ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था संभालने वाले गृहमंत्री के गृह जिले दतिया में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत का दिल दहलाने वाला समाचार मिला है।
उन्‍होंने आगे बताया कि दतिया के रेड़ा गांव की ये घटना बताती है कि कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था ने कानून और व्यवस्था में आम आदमी का भरोसा खत्म कर दिया है। इससे आम नागरिक दहशत में हैं। ‘पैसे दो और काम लो’ की भ्रष्ट व्यवस्था ने आज पांच लोगों की बलि ले ली। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि आप जन आशीर्वाद के नाम पर जन अभिशाप को बढ़ावा ना दें।
Advertisement
Next Article