India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मध्य प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल के किए दर्शन

06:09 PM Sep 13, 2023 IST
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मध्य प्रदेश आना हुआ। वह हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हुए।
योगी आदित्यनाथ ने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और महाकाल का विशेष अभिषेक किया। इसके बाद वे भर्तृहरि की गुफा पहुंचे और दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी उज्जैन से इंदौर पहुंचे और उन्होंने राजवाड़ा में स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद नाथ मंदिर रवाना हुए।
Advertisement
Next Article