W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Maharashtra Heavy Rain Alert : मुंबई में प्राइवेट दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, सरकारी कर्मचारियों को मिला हाफ-डे

01:59 PM Jul 06, 2026 IST | Rohit Singh
maharashtra heavy rain alert   मुंबई में प्राइवेट दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी  सरकारी कर्मचारियों को मिला हाफ डे
Red Alert in Maharashtra (SOURC : SOCIAL MEDIA)

मूसलाधार बारिश और भारी जलभराव के बीच सोमवार को मुंबई की रफ्तार पूरी तरह थम गई है. हालात को देखते हुए महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने सभी प्राइवेट ऑफिसों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है. वहीं, जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कर्मचारियों को दोपहर बाद हाफ-डे की छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement

बता दें, इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है, जहां अत्यंत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

मुंबई की ठप पड़ी रफ्तार

WFH Announced
WFH Announced (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

बता दें देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में भारी बारिश से सड़कों पर घुटनों तक पानी भरा है, लोकल ट्रेनें स्टेशनों पर रुकी हैं और हेडलाइट जलाए रेंगते वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं. वहीं, राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

Advertisement

कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है. उन्होंने बताया कि कई इलाकों में 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. सरकार ने लोगों से तुरंत पर्यटन स्थलों की यात्रा टालने और केवल बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.

BMC और IMD की सख्त चेतावनी

Mumbai Rain IMD Warning
Mumbai Rain IMD Warning (SOURCE : GOOGLE)

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और मौसम विभाग ने इस बीच नागरिकों से कहा है कि वे किसी भी सूरत में गैर-जरूरी यात्रा से बचें. कम्यूटर्स को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट और सड़कों के हालात जरूर देख लें.

प्रशासन ने भी साफ तौर पर कहा है कि लोग जर्जर या कमजोर इमारतों से दूर रहें, खुले मैदानों में काम करने से बचें और कड़कती बिजली के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या ऊंचे होर्डिंग्स के नीचे शरण बिल्कुल न लें. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है.

यह भी पढ़ें - दिल्ली हाईकोर्ट ने जिमखाना क्लब को खाली करने के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र से जवाब मांगा

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×