India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मणिपुर में दो छात्रों के शवों मिलने पर मल्लिकार्जुन खरगे ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मांगा इस्तीफा

12:04 PM Sep 27, 2023 IST
Advertisement

मणिपुर में दो छात्रों के शवों की तस्वीर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के ‘अक्षम’ मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

मणिपुर की स्थिति के लिए भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 147 दिनों से मणिपुर के लोग परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के पास राज्य का दौरा करने का समय नहीं है। इस हिंसा में छात्रों को निशाना बनाए जाने की भयावह तस्वीरों ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। खरगे के मुताबिक, अब यह स्पष्ट है कि इस संघर्ष में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को हथियार बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया की खूबसूरत राज्य मणिपुर को भाजपा के कारण युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है।

हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

खरगे ने कहा, अब समय आ गया है, प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर के भाजपा के अक्षम मुख्यमंत्री को बर्खास्त करें। ऐसी घटना को नियंत्रित करने के लिए यह पहला कदम होगा। मणिपुर में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर मंगलवार को पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के कुछ घंटे बाद मणिपुर सरकार ने अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया। इम्फाल घाटी में दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

Advertisement
Next Article